ठाणे की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 9 की मौत कई घायल, हादसे का वीडियो वायरल

֍:ठाणे की केमकल फैक्ट्री में भीषण आग §ֆ:ठाणे के डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को एक बॉयलर फट गया था. ये धमका इतना जबरदस्त था कि इसका असर केमिकल फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्ट्रियों पर पड़ा. बॉयलर में विस्फोट की आवाज लगभग पांच किलोमीटर के क्षेत्र में सुनाई दी, जबकि इसका असर तकरीबन दो किलोमीटर के दायरे में देखने को मिला. जहां कई फैक्ट्रियों, दुकानों और घरों के शीशे टूट हो गए. इस घटना में स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं.

§֍:अब तक 9 की मौत, कई घायल §ֆ:मामले में फैक्ट्री मालिकों मालती प्रदीप मेहता और मलय प्रदीप मेहता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने कहा कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. क्योंकि उन्हें लगता है कि फैक्ट्री परिसर में अभी और भी शव हो सकते हैं. मलबे को हटाया जा रहा है.
§֍:घायलों का अलग- अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज §ֆ:उन्होंने कहा कि इस हादसे में 64 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं हैं. इनका छह अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. डोंबिवली के एम्स अस्पताल में दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है. कल्याण डोंबिवली नगर निगम के दमकल अधिकारी दत्तात्रेय शेल्के ने कहा कि केमिकल कंपनी अभी भी थोड़ी बहुत आग धधक रही है. इस आग को बुझाने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है. शुक्रवार सुबह तीन से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं.

§महाराष्ट्र के ठाणे की एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को जोरदार धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है. इस हादसे में 64 लोग घायल बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
Exit mobile version