मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी, बाहर आकर बोले क्यों लिया PM MODI का नाम

֍:हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए मिथुन
§ֆ:एक्टर मिथुन चक्रवर्ती बीते दो दिन से कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे. 73 साल के मिथुन को अचानक सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. ट्रीटमेंट के दौरान पता चला कि उन्हें स्ट्रोक आया था. एक्टर तब से डॉक्टर्स की निगरानी में थे.
लेकिन अब एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर आ गए हैं. सोमवार की दोपहर को मिथुन कोलकाता में अपने घर डिस्चार्ज होकर लौटे. अस्पताल से बाहर आने के बाद एक्टर ने बताया कि वास्तव में कोई समस्या नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं. मुझे बस अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा. देखते हैं, मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल से ही.
§Mithun Chakraborty Discharged: खुशखबरी! बॉलीवुड के दिग्गज और चहेते एक्टर मिथुन चक्रवर्ती फाइनली अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उनकी सेहत में सुधार है, ये देखते हुए उन्हें छुट्टी दे दी गई है. एक्टर ने दिए स्टेटमेंट में बताया कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं. उनकी बिगड़ी सेहत के लिए उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक से डांट खानी पड़ गई थी.

Exit mobile version