संसदीय दल की बैठक में पहुंचे मोदी, नीतीश-चंद्रबाबू नायडू समेत सभी नेता और सांसद मौजूद

֍:BJP की मीटिंग §ֆ:बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तीसरी बार बहुमत हासिल कर लिया है. एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं. हालांकि, बीजेपी अकेले बहुमत (272) के आंकड़े को नहीं छू पाई और उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है.



§֍:संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी§ֆ:एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं. बता दें कि एनडीए की यह बैठक पुराने संसद भवन में हो रही है. पीएम मोदी मंच पर मौजूद हैं. उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, चिराग पासवान, पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू और जेपी नड्डा के साथ सभी सांसद और नेता भी मौजूद हैं.

§֍:मंच पर मौजूद हैं ये नेता§ֆ:1. अनुप्रिया पटेल
2. जीतनराम मांझी
3. चिराग पासवान
4. एकनाथ शिंदे
5. अजित पवार
6. नीतीश कुमार
7. चंद्रबाबू नायडू
8. एचडी कुमारस्वामी
9. पवन कल्याण
10. अमित शाह
11. जेपी नड्डा
12. राजनाथ सिंह

§लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ-साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA ब्लॉक भी लगातार दिल्ली में बैठकें कर रहा है. आज नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
Exit mobile version