मां मैं हार गई कुश्ती जीत गई…’ विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास!

֍:विनेश फोगाट ने लिया सन्यास §ֆ:विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबला अपनी कॉम्पटीटर के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीता था और वह ओलंपिक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं.

§֍:’हारी नहीं, हराया गया…’§ֆ:विनेश के ऐलान के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “विनेश आप हारी नहीं हराया गया हैं, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेंगी, आप भारत की बेटी के साथ साथ भारत का अभिमान भी हो.”

§भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है. विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी.”
Exit mobile version