֍:जानें पूरा मामला§ֆ:शहडोल शहर से 20 किलोमीटर दूर खितौली गांव के पास से गुजरने वाली सोन नदी के किनारे लोग पिकनिक मनाने जाते हैं. यहां से बहने वाली सोन नदी में घुटनों मात्र तक ही पानी बहता है, जिसके चलते लोग यहां मौज मस्ती करते हैं. 20 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से शहर के पुरानी बस्ती के युवाओं का समूह पिकनिक मनाने गया था. 35 युवाओं के समूह में कुछ युवक नदी से सटे जंगल की तरफ चले गए. उन्हें झाड़ियों से झांक रहा तेंदुआ उन्हें दिखाई दिया. तेंदुए को देख वे लोग रोमांचित हो गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. यही नहीं, तेंदुए से संभावित खतरे को नजरअंदाज करते हुए कुछ युवक आगे बढ़ वीडियो बनाने लगे. §֍:शरीर में 40 टांके§ֆ:इसी दौरान ग्रुप में शामिल एक पुलिस ASI नितिन समदरिया अपनी बहादुरी दिखाते हुए हाथ में डंडा लेकर सबसे आगे होकर तेंदुए को ललकारने लगे. वहां मौजूद दोस्तों ने उन्हें आगे बढ़ने से मना भी किया लेकिन नितिन नहीं माने. जिसके बाद तेंदुए ने उनपर तुरंत हमला कर दिया. इस 2 सेकेंड के हमले के कारण उन्हें 40 टाकें आ गए.§मध्य प्रदेश के शहडोल में एक तेंदुए द्वारा किए गए हमले में पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर घायल हो गए. उनकी हालत में अब काफी सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं. घटना के दो दिन बाद मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
MP: में पुलिस ASI पर तेंदुए का हमला, आए 40 से ज्यादा टांके!
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
Wheat Farming: नवंबर की ये 15 गलतियां बिगाड़ सकती हैं गेहूं की फसल, किसान जरूर दें ध्यान
by
Fiza
October 26, 2026
Ethanol Policy in India: किसानों को कैसे मिलेगा ज्यादा फायदा और नया बाजार?
by
Fiza
October 1, 2026
उत्तर प्रदेश में सलाम किसान की एंट्री, DCM श्रीराम शुगर के साथ रूपापुर से शुरू हुआ ड्रोन स्प्रे अभियान
by
Emran Khan
September 28, 2026