मात्र 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ, नमो भारत का हुआ उद्घाटन!

֍:आसान होगा सफर§ֆ:यह ट्रेन न्यू अशोक नगर स्टेशन से चलेगी. जिसके बाद नोएडा के लोगों के लिए मेरठ और गाजियाबाद आना-जाना आसान ह जाएगा. न्यू अशोक नगर से लोग केवल 35-40 में ही मेरठ पहुंच सकेंगे. नमो भारत ट्रेन 160-165 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मेरठ साउथ से दिल्ली तक का सफर तय करेगी. इस दौरान बीच में 11 स्टेशन पड़ेंगे. इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको ब्लू लाइन स्थित न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना होगा. इसके बाद वह हाईस्पीड ट्रेन से मेरठ तक सफर कर सकेंगे या बीच में पड़ने वाले 11 स्टेशनों में किसी पर भी उतर सकेंगे.§֍:कौन-कौन से स्टेशनों तक मिलेगी सुविधा?§ֆ:गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा के साथ राजनगर एक्सटेंशन और पुराना गाजियाबाद तक जाने के लिए भी रोड और मेट्रो से लंबा सफर तय करना पड़ता था. लेकिन अब लोग इन स्टेशनों के साथ गाजियोबा स्टेशन पर उतरकर कई जगाहों तक आसानी से पहुंच सकेंगे. बता दें कि अब गुलधर स्टेशन उतरकर राजनगर एक्सटेंशन और राजनगरआना-जाना आसान होगा. §֍:एक टिकट से कर सकेंगे सफर§ֆ:दिल्ली मेट्रो के किसी भी रूट से आरआरटीएस स्टेशन यानि न्यू अशोक नगर पहुंचने के बाद नमो भारत ट्रेन में सफर करने के लिए अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी. एक ही टिकट से दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में सफर किया जा सकेगा. इसके लिए एनसीआरटीसी और दिल्ली मेट्रो पहले ही पोर्टेबिलिटी प्लान का ऐलान कर चुके हैं. ऐसे में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के साथ में अब मेरठ भी एक ही हिस्सा हो जाएंगे.§नोएडा से मेरठ और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए रविवार को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. गाजियाबाद के बाद अब नमो भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली तक होना शुरु हो गया है. आज यानि सोमवार से आम लोग इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे.

Exit mobile version