एनपीटीआई एवं पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ֆ:उत्कृष्टता केंद्र के अनुसंधान व विकास प्रयासों के परिणामों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से विद्युत क्षेत्र तक प्रसारित किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत एनपीटीआई व पीटीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अनुसंधान, विकास और ज्ञान साझा करने के लिए सहभागिता करेंगे।

§ֆ:इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर 28 मार्च, 2024 को नई दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय के कार्यालय में एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीब के मिश्रा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर) कोयल सिंघल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव श्री पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

§राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) और पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान व विकास के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Exit mobile version