पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन 31 जुलाई 2025 तक खुले, आम नागरिक भी कर सकते हैं आवेदन

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और अनुशंसा की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन 15 मार्च 2025 से शुरू हुए थे और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री — ये तीनों पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं, जिनकी स्थापना 1954 में की गई थी। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक जीवन, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों में “उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान” के लिए प्रदान किए जाते हैं।

प्रमुख बातें:

किन्हें प्राथमिकता दी जाए?

सरकार ने विशेष रूप से अनुरोध किया है कि नामांकन में महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजनों, समाज के कमजोर वर्गों और निःस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नामांकित किया जाए।

कैसे करें नामांकन?

अधिक जानकारी के लिए:

सभी नागरिकों से अपील है कि वे देश के ऐसे गुमनाम नायकों को सामने लाएं जो चुपचाप समाज को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा जा सके।

 

Exit mobile version