Paris Paralympics 2024: सुमित अंतिल का धमाल…पैरालंपिक में जीता गोल्ड मेडल

֍:सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड §ֆ:इन दो मेडल के साथ ही मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है. भारत ने अब तक तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीता है. बता दें कि सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में वह पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड किया है.



§֍:हासिल किया गोल्ड §ֆ:सुमित अंतिल ने इस मुकाबले में अपना ही पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने पहले प्रयास में 69.11 मीटर का थ्रो किया, जो नया पैरालंपिक रिकॉर्ड रहा. इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 70.59 मीटर भाला फेंककर फिर एक बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा. सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल जीता था.§पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. अब सुमित अंतिल ने मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता. सुमित ने अपने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. सुमित अंतिल का ये थ्रो पैरालंपिक गेम्स के इतिहास (F64 वर्ग) का बेस्ट थ्रो रहा. उधर बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री सिवन ने वूमेन्स सिंगल्स SH6 में ब्रॉन्ज मेडल जीता. नित्या ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराया.
Exit mobile version