֍:चार मई तक रह सकती है समस्या§ֆ:दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से इसे लेकर जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। उन्हें बताया गया है कि घर से निकलने से पूर्व विमान कंपनी से उड़ान के समय की जानकारी हासिल कर लें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्वी दिशा से हवा चलने की वजह से यह समस्या आगामी 4 मई तक रह सकती है।§֍:बंद है एक रनवे§ֆ:अपग्रेडेशन काम के चलते एक रनवे को बंद किया गया है जिसकी वजह से भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को, दिल्ली अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायर) ने एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण, कुछ उड़ानों के परिचालन में देरी हो सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट ने देरी के संबंध में सोमवार को कम से कम तीन पैसेंजर गाइडलाइन जारी किए, जिनमें से पहला सुबह 9 बजे जारी किया गया था।§दिल्ली एयरपोर्ट पर हवा की दिशा के बदलाव का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 100 विमानों ने देरी से उड़ान भरी। इनमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास पूर्वी दिशा से हवा चल रही है जिसके चलते विमानों के उतरने में परेशानी हो रही है। इसकी वजह से विमानों की उड़ान पर भी असर देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट के टर्मिनल एक एवं तीन से मंगलवार को लगभग 100 विमानों ने देरी से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्री, 100 विमानों ने देरी से भरी उड़ान, जानें क्या है कारण
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
गेहूं का मूल्य संवर्धन: आटा, सूजी और ब्रांडेड उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने का अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026