֍:पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित§ֆ:वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पूर्वी भारत और नॉर्थ ईस्ट की भूमि आज एक नए भविष्य की शुरुआत करने जी रही है. एडवांटेज असम पूरी दुनिया को असम के संभावना और प्रगति से जोड़ने का एक महा अभियान है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- इतिहास गवाह है कि पहले भी भारत की समृद्धि में ईस्टर्न इंडिया का बहुत बड़ा रोल हुआ करता था. आज जब भारत विकसित होने की तरफ बढ़ रहा है, तो एक बार फिर हमारा ये नॉर्थईस्ट अपना सामर्थ्य दिखाने जा रहा है…मैं असम सरकार को, हिमंत बिस्वा सरमा जी की पूरी टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई.§֍:अर्थव्यवस्था को लेकर बोले सीएम §ֆ:असल के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि 2030 तक असम की अर्थव्यवस्था 143 अरब डॉलर की हो जाएगी. उन्होंने निवेशकों से राज्य की विकास यात्रा हिस्सा बनने का आग्रह भी किया. यहां दो दिवसीय ‘एडवांटेज’ असम 2.0 निवेश और अवसंरचना शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य अब ‘सबसे अशांत’ से ‘सबसे शांत’ राज्य बन गया है. उन्होंने दावा किया, इस साल राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 15.2 प्रतिशत होगी. §ֆ:यह 2030 तक 143 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. सीएम ने 60 से अधिक देशों के मिशन प्रमुखों और राजदूतों, विदेशी व्यापार प्रतिनिधिमंडलों और देश के उद्योग जगत के नेताओं की मौजूदगी में कहा, ‘मैं आज आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम असम में उद्योगों की स्थापना के लिए सबसे अच्छा काम और अनुकूल माहौल सुनिश्चित करेंगे. कृपया यहां आएं और निवेश करें.’ उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्र की सत्ता में आने के बाद से राज्य में पुनरुत्थान देखा गया है.
§֍:इन चीजों पर होगा फोकस!§ֆ:
एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन में पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा एवं हाइड्रोकार्बन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण, बांस और टिकाऊ फसल और खाद्य एवं पेय पदार्थ समेत कई अन्य कई विषयों पर खास नजर है।
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि मंगलवार को असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गज, भारत में विदेशी मिशनों के प्रमुख समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. यह दो दिवसीय शिखर सम्मेलन गुवाहाटी के खानापारा में मौजूद वेटनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जा रहा है.
पीएम मोदी ने किया एडवांटेज असम 2.0 का आगाज, संबोधन में कही ये बात!
