राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM MODI को याद आईं लता मंगेशकर

֍:पीएम मोदी को याद आईं स्वर कोकिला §ֆ:




प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को याद करते हुए ट्वीट में लिखा- जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. ऐसे में जिन लोगों की कमी खलेगी वो हमारी प्यारी लता दीदी हैं. उनके द्वारा गाया हुआ श्लोक शेयर कर रहा हूं. उनके परिवार ने बताया कि ये उनका रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था.
बता दें कि लता मंगेशकर द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक ‘श्री रामार्पण’ है. जिसे उन्होंने इतनी शिद्दत से गाया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है.
§֍:बॉलीवुड स्टार्स को मिला न्योता §ֆ:22 जनवरी को देशभर के लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनना चाहते हैं. प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों को भी निमंत्रण गया है. इन सेलेब्स में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कंगना रनौत, रणदीप हुड्डा, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं.
ये सभी बॉलीवुड स्टार्स राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए काफी एक्साइ़टेड हैं. इतने बड़े मौके पर स्वर कोकिला की कमी खलना बेहद लाजमी है. बता दें कि लता मंगेशकर ने बेहद कम उम्र में गाना शुरू किया था. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में अनगिनत हिट गाने दिए हैं. वो आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं. पर गानों के जरिए हमेशा दिल के करीब रहती हैं.

§22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा. इस दिन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. घर- घर जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे हैं. हर भारतीय दिए जलाकर भगवान राम का स्वागत के नारे लगाए जा रहें हैं.अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया है.
Exit mobile version