चुनावी नतीजों से पहले कन्याकुमारी में PM MODI के 45 घंटे, ध्यान में दिखे लीन

֍:ध्यान में लीन दिखे PM MODI §ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचकर सबसे पहले मां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे. इसके बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) ध्यान लगाने के लिए पहुंचे हैं.

§ֆ:
§ֆ:

§ֆ:कन्याकुमारी वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे. इसी शिला का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा था.
§ֆ:लोगों का मानना है कि जैसे सारनाथ गौतम बुद्ध के जीवन में विशेष स्थान रखता है, वैसे ही यह चट्टान स्वामी विवेकानंद के जीवन में भी वैसा ही खास स्थान रखता है. स्वामी विवेकानंद देश भर में घूमने के बाद यहां पहुंचे और तीन दिनों तक ध्यान किया और ‘विकसित भारत’ का सपना देखा था.

§֍:सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें §ֆ:

§ֆ:
§ֆ:स्वामी विवेकानंद के ध्यान स्थल पर पीएम मोदी का पहुंचकर ध्यान करने की योजना ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को जीवन में उतारने के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह वही स्थान है, जहां धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी पार्वती ने एक पैर पर बैठकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी.
लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में पिछले 75 दिनों के दौरान 206 चुनावी रैलियां, रोड शो एवं चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और 80 से ज्यादा मीडिया साक्षात्कार देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कन्याकुमारी के उसी प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) पर ध्यान लगाने पहुंचे हैं.
§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Kanyakumari ) कन्याकुमारी में ध्यान करने के लिए पहुंच गए हैं. पीएम अगले 2 दिनों तक कन्याकुमारी में रहेंगे. पीएम मोदी करीब 45 घंटे यहां पर बिताएंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी उसी स्थान पर ध्यान लगा रहे हैं जहां पर स्वामी विवेकानंद ने लगाया था. पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर कन्याकुमारी और खासतौर पर विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Exit mobile version