֍:‘आतंकवाद के मददगारों को मिलेगी सख्त सजा’§ֆ:संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 38 वर्षों के बाद, अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है. उनकी इस यात्रा से, न केवल भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति मिल रही है, बल्कि भारत और अफ्रीका साझेदारी को भी बल मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र किया और कहा कि हम एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है.§֍:आतंकियों के पनाहगारों को कड़ी चेतावनी§ֆ:आतंकियों के मददगारों को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए हम अंगोला का धन्यवाद करते हैं.’§प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक भी की और पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति लोरेंसू और उनके शिष्टमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं. यह एक ऐतिहासिक पल है.
PM MODI का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के मददगारों पर होगा सख्त एक्शन
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
गेहूं का मूल्य संवर्धन: आटा, सूजी और ब्रांडेड उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने का अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026