25 को प्रियंका व डिंपल करेंगी वाराणसी में जनसभा

ֆ:
गठबंधन की तरफ से पहले प्रियंका व डिपल का रोड शो कराने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि मंगलवार की शाम मिले नए आदेश में रोड शो को जनसभा में परिवर्तित कर दिया गया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस जनसभा के लिए स्थान तलाशने में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए कटिंग मेमोरियल, छोटी कटिंग या पीलीकोठी क्षेत्र में कोई मैदान चुना जा सकता है। इस जनसभा के बाद इंडिया गठबंधन मेगा शो की तैयारी भी कर रहा है। 28 या 29 मई को अंतिम चरण के मतदान से पहले बनारस में राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रोड शो की तैयारियां जारी हैं। कांग्रेस-सपा के साथ सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी इस रोड शो को लेकर खासे उत्साहित हैं।
§वाराणसी: इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रियंका गांधी और डिंपल यादव 25 मई को बनारस में जनसभा करेंगी। इसके बाद 28 या 29 मई को बनारस में राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड शो भी होना संभावित है। आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दल रैली की तैयारियों में जुट गए हैं।

Exit mobile version