राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने असम में मचाया बवाल, जारी हुए FIR के आदेश

֍:FIR के आदेश जारी §ֆ:एफआईआर को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “असम के सीएम जो कर रहे हैं उससे यात्रा को फायदा मिल रहा है. हमारा प्रचार हो रहा है. इस तरह सीएम और अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं. ये डराने की कोशिश हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं है. लोग बोल रहे हैं कि जेपी नड्डा गुवाहाटी में जा सकते हैं तो राहुल गांधी क्यों नहीं जा सकते? हिमंत देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं. यहां काफी बेरोजगारी है.”§֍:’हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है’§ֆ:कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “जो प्रचार हमें नहीं मिला होगा, ऐसा करके असम के सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं. अब, असम में मुख्य मुद्दा यात्रा है. यह उनकी डराने-धमकाने की रणनीति है. न्याय का हमारा संदेश लोगों तक पहुंच रहा है. मंदिर जाने से और पदयात्रा रोकना इनकी रणनीति है. लोग उनसे पूछ रहे हैं पदयात्रा जेपी नड्डा और बजरंग दल की चली जाती है लेकिन हमारी रोक दी जाती है. ये साफ है कि विपक्ष के तौर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है, हमारी अन्य साथी पार्टियां लड़ रही हैं.”
§֍:राम मंदिर उद्घाटन पर क्या बोले राहुल गांधी?§ֆ:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और देश में राम लहर को लेकर एबीपी न्यूज के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “कोई लहर नहीं है. मैं पहले कह चुका हूं कि यह बीजेपी का राजनीतिक कार्यक्रम था. हम अपना प्लान देश के सामने रखेंगे. आने वाले दिनों में हम युवा, किसान, महिलाओं के लिए न्याय का हमारा रोडमैप जारी करेंगे.”

§Rahul Gandhi in Assam: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम में है. इसे लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच झड़प भी सामने आई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी. मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी से कहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. पुलिस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने से रोक भी रोका जा रहा है.

Exit mobile version