देश ने खोया महानायक! राजकीय सम्मान के साथ होगा Ratan Tata की अंतिम संस्कार

֍:इस दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया: अमेरिकी राजदूत गार्सेटी§ֆ:भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत और दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया है. जब मुझे भारत में अमेरिकी राजदूत चुना गया था तो भारत से रतन टाटा ने ही सबसे पहले मुझे बधाई दी थी. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के बोर्ड के सदस्य के तौर पर मेरे होमटाउन के लिए बहुत काम किया. उन्होंने इस दुनिया के लिए बहुत काम किया है.



§֍:डिप्टी CM अजित पवार ने भी दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि§ֆ:मुंबई के NCPA ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने NCPA ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी.



§֍:NCPA ग्राउंड में रतन टाटा के अंतिम दर्शन§ֆ:मुंबई के NCPA ग्राउंड में रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं. लोग यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.


§֍:रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग§ֆ:शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग की है. पार्टी नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है.



§֍:कोलाबा में रतन टाटा के आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम§ֆ:मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. कोलाबा में उनके आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. थोड़ी देर में उनके पार्थिव शरीर को NCPA ले जाया जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

§֍:महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक§ֆ:रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया जाएगा. आज होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया या है. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा.§֍:चित्रकार जुहेब ने दी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि §ֆ: §ֆ:अमरोहा, उत्तर प्रदेश: चित्रकार जुहेब ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कोयले से उनका चित्र बनाया।§टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे. उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया. रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. यहां उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से भर्ती कराया गया था. बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया. अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा. यहां गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे.
Exit mobile version