ֆ:§֍:फास्ट डिलिवरी§ֆ:उत्तर और पूर्वी भारत में एक मजबूत और बढ़ते ग्राहकों के आधार के साथ सिमेगा अब और भी नई सुविधा देगी. सिमेगा की ग्राहकों तक पहुंच को बढ़ाने के लिए यह निवेश का बड़ा कदम है. यह सुविधा पूरे क्षेत्र में ग्राहकों के लिए तेज़ डिलीवरी और समय सीमा पर सामान को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी. इसमें ताजे और उच्च क्वालिटी वाले मसाले जल्दी पहुंचेंगे. साथ ही बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता क्षेत्र में खाद्य ब्रांडों, निर्माताओं और QSR चेन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगी. अधिकारियों ने कहा कि उत्तर भारत में इसके ग्राहकों के बीच मजबूत मौजूदगी और जुड़ाव से फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस क्षेत्र में प्रोडक्ट को बेचने में ग्राहकों के बीच बेहतर समर्थन भी मिलेगा.§֍:ग्राहक-कंपनी की बढ़ेगी सर्विस सुविधा§ֆ:सिमेगा फूड इंग्रीडिएंट्स के प्रबंध निदेशक संतोष स्टीफन ने कहा कि उनका लक्ष्य उत्पादन क्षमताओं को ग्राहकों के करीब लाकर उच्च क्वालिटी वाले मसाले को जल्दी पहुंचाना है. साथ ही ग्राहकों और कंपनी के बीच सर्विस देने की सुविधा को बढ़ाना है. उन्होंने कहा, सिमेगा फूड इंग्रीडिएंट्स खाने के सामान के क्षेत्र में एक बेस्ट कंपनी है, जो मसाला, प्राकृतिक रंग, स्वाद, फूड प्रोडक्ट और विशेष सामग्री में विशेषज्ञता रखता है. इसके पास 3,000 से अधिक उत्पादों का अलग-अलग पोर्टफोलियो है. ये भारत सहित दुनिया भर के ग्राहकों को सेवा देता है. साथ ही ये कंपनी ग्राहकों को बेहतर और उच्च क्वलिटी वाले सामान बेचती है. कंपनी सिंथाइट इंडस्ट्रीज का हिस्सा है, जो मसाला और स्वाद के क्षेत्र में दुनिया में बड़ी कंपनी है.§भारत में बीते कुछ सालों में फास्ट फूड और स्नैक्स की डिमांड बढ़ गई है और तेजी से बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए फूड इंग्रीडिएंट्स लिमिटेड, सिमेगा ने हरियाणा के सोनीपत में एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अगले सप्ताह औद्योगिक क्षेत्र में खुलने वाली 20 करोड़ रुपये की यह यूनिट स्नैक्स, नूडल्स, ब्रेकफास्ट मिक्स और अन्य फास्ट फूट बनाने का काम करेगी जिससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी.
हरियाणा में खुलेगा सिमेगा, फास्ट डिलीवरी के साथ मिलेंगी कई फैसिलिटी!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026
IMD Weather Forecast का किसान कैसे करें इस्तेमाल? मौसम की सटीक जानकारी से खेती, सिंचाई, बुवाई और फसल प्रबंधन को बनाएं बेहतर
by
Emran Khan
November 4, 2026