ओल्ड राजेंद्र नगर में बढ़ा छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

֍:पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा §ֆ:

§ֆ:

§ֆ:प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी शनिवार को हुई इस घटना में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के लिए न्याय की मांग करते हुए ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बाहर इकट्ठे हो गए।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस को तैनात किया है।’’
शनिवार को बारिश के बाद ‘राव आईएएस स्टडी सर्किल’ के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। छात्रों ने रविवार को भी बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया था। उन्होंने करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास पूसा रोड के दोनों मार्गों को अवरुद्ध कर दिया था।

§֍:कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश §ֆ:

§ֆ:

§ֆ:

§ֆ:पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। पूसा रोड एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके आसपास कई अस्पताल स्थित हैं। हमने इलाके में अवरोधक लगाए हैं और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन के कारण किसी को भी परेशानी न हो।’’


§Delhi coaching centre deaths: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने के कारण तीन विद्यार्थियों की मौत को लेकर सिविल सेवा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Exit mobile version