T20 WC:पहली बार आमने सामने भारत- अमेरिका की टीमें, दिलचस्प होगा राउंड8 के लिए मुकाबला

֍:भारत और अमेरिका के बीच पहला मुकाबला §ֆ:रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाहें अमेरिका को रौंदकर सुपर 8 राउंड में एंट्री करने पर होंगी। हालांकि, रोहित ब्रिगेड अमेरिका को हल्के में लेने की बिल्कुल गलती नहीं करेगी। भारत की तरह अमेरिका ने भी लीग चरण के शुरुआती दो मैचों में विजयी परचम फहराया है। भारत ने आयरलैंड और पाकिस्तान को मात दी जबकि अमेरिका ने कनाडा के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया।

§֍:दोनों टीमों की पूरी तैयारी §ֆ:नासाउ काउंटी मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नहीं रही है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाबाजों का अमेरिका के खिलाफ ढीला रवैया भारी पड़ सकता है। यहां 100 का आंकड़ा छूने के लिए टीमों को जूझना पड़ रहा है।

§֍:सुपर 8 रांउड में लेनी होगी एंट्री §ֆ:भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध 30 रन के भीतर आखिरी सात विकेट खो दिए थे, जिससे मुश्किल खड़ी हो गई थी। लेकिन न्यूयॉर्क में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। वह बुधवार को भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने की फिराक में होंगे। अमेरिका की टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने अमेरिका की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

§IND vs USA Live Score, Today T20 World Cup 2024 Match Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मुकाबला आज भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। मैच लोकल टाइम के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा, लेकिन उस समय भारत में रात के आठ बजे होंगे। भारत और अमेरिका की पहली बार क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में टक्कर होगी।

Exit mobile version