T- 20 World Cup के लिए Team India की तैयारी, बांग्लेदश के साथ होगी धमाकेदार टक्कर

ֆ:§֍:टी20 विश्व कप को लेकर टीम इंडिया तैयार §ֆ:भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 01 जून को रात 8 बजे से शुरू होगा. भारत और बांग्लादेश के बीच यह भिड़ंत न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इसी मैदान पर टीम इंडिया अपने शुरुआती तीन लीग मैच खेलेगी, जो क्रमश: आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ होंगे.

§֍:इन खिलाड़ियों पर होंगी नज़रें
§ֆ:वॉर्म अप मैच में उपकप्तान हार्दिक पांड्या पर सभी की नज़रें होंगी. आईपीएल 2024 में हार्दिक बेहद ही खराब फॉर्म में दिखाई दिए थे. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे भी आईपीएल के दूसरे चरण में फ्लॉप रहे थे. ऐसे में शिवम दुबे पर इस मैच में सबकी नज़रें होंगी. बाकी बॉलिंग डिपार्टमेंट बहुत अहम होगा.

§भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेगी. यह टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का इकलौता वॉर्म अप मुकाबला होगा. इस मैच को आप टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की आखिरी तैयारी भी कह सकते हैं. इस मैच के ज़रिए भारतीय टीम अपनी सभी कमियों और गलतियों को सुधारना चाहेगी. इसी मैच के ज़रिए टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग इलेवन भी सेट कर सकती है.

Exit mobile version