ֆ:§֍:तेलंगाना में बड़ा हादसा §ֆ:जानकारी के मुताबिक हादसा तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (SLBC) के निर्माणाधीन हिस्से में शनिवार को हुआ. यहां नहर की छत का एक हिस्सा ढह गया. बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए सुरंग के अंदर गई हुई है और सत्यापन कर रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 6 से 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है.§֍:सीएम ने अधिकारियों से मदद मुहैया कराने के लिए कहा§ֆ:सीएम कार्यालय की तरफ से इस मामले में बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलिकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.§֍:केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश§ֆ:दुर्घटना पर चिंता जताते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कहा. उनके कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों को उपचार मुहैया कराने को भी कहा है.§तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में एक बड़ा टनल हादसा हो गया है. यहां एक टनल का हिस्सा धंसने के बाद 6 मजदूर उसके मलबे में फंस गए हैं. मजदूरों को रेस्क्यू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल, यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या छह है या फिर आठ.
तेलंगाना: बड़ा हादसा, टनल का हिस्सा धंसा और चली गई 6 मजदूरों की जान, राहत बचाव कार्य जारी
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
गेहूं का मूल्य संवर्धन: आटा, सूजी और ब्रांडेड उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने का अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026