फरवरी 2024 में आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई

ֆ:आईसीआई आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत कार्य प्रदर्शन का आकलन करता है, जिसमें सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात शामिल हैं। इन आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं का 40.27 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। नवंबर 2023 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 7.9 प्रतिशत कर दिया गया है। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.7 प्रतिशत (अनंतिम) है।

§ֆ:आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश इस प्रकार है:
§ֆ:सीमेंट – सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) फरवरी, 2024 में फरवरी, 2023 की तुलना में 10.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। कोयला – कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) फरवरी, 2024 में फरवरी, 2023 की तुलना में 11.6 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.1 प्रतिशत बढ़ गया। कच्चा तेल – फरवरी, 2024 में कच्चे तेल के उत्पादन में (भारांक: 8.98 प्रतिशत) फरवरी, 2023 की तुलना में 7.9 प्रतिशत वृद्धि हुई। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.5 प्रतिशत बढ़ा है। विद्युत – विद्युत उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) में फरवरी, 2024 के दौरान, फरवरी 2023 की तुलना में 6.3 प्रतिशत बढ़ा है।


§ֆ:अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.8 प्रतिशत बढ़ गया है। उर्वरक – उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) फरवरी, 2023 की तुलना में फरवरी 2024 में 9.5 प्रतिशत कम हुआ है। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.1 प्रतिशत बढ़ गया है। प्राकृतिक गैस – प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) फरवरी, 2023 की तुलना में फरवरी, 2024 में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.0 प्रतिशत बढ़ा है। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद – पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) फरवरी, 2024 में फरवरी, 2023 की तुलना में 2.6 प्रतिशत बढ़ गया है। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत बढ़ गया है। स्टील – स्टील उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) फरवरी, 2024 में फरवरी, 2023 की तुलना में 8.4 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से फरवरी, 2023-24 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.9 प्रतिशत बढ़ गया है। दिसंबर 2023, जनवरी 2024 और फरवरी, 2024 का डेटा अनंतिम हैं। स्रोत एजेंसियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार प्रमुख उद्योगों की सूचकांक संख्याओं को संशोधित/अंतिम रूप दिया जाता है।


§ֆ:अप्रैल 2014 से, नवीकरणीय स्रोतों से विद्युत उत्पादन डेटा भी शामिल हैं।ऊपर बताए गए उद्योग-वार भार आईआईपी से प्राप्त व्यक्तिगत उद्योग भार हैं और आनुपातिक आधार पर 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार तक बढ़ाए गए हैं। मार्च 2019 से, तैयार स्टील के उत्पादन के अंतर्गत ‘कोल्ड रोल्ड (सीआर) कॉइल्स’ आइटम के तहत हॉट रोल्ड पिकल्ड एंड ऑयल्ड (एचआरपीओ) नामक एक नया स्टील उत्पाद भी शामिल किया गया है। मार्च, 2024 के लिए सूचकांक मंगलवार, 30 अप्रैल, 2024 को जारी किया जाएगा ।


§आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) के संयुक्त सूचकांक में फरवरी 2023 सूचकांक की तुलना में फरवरी 2024 में 6.7 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज हुई। कोयला, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, स्टील, कच्चा तेल, बिजली और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2024 के वार्षिक और मासिक सूचकांक और विकास दर का विवरण क्रमशः अनुबंध I और अनुबंध II में दिया गया है।

Exit mobile version