लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 904 उम्मीदवारों की किस्मत लगी दांव पर

ֆ:सभी 08 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए चरण 7 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद 954 नामांकन वैध पाए गए।चरण 7 में, पंजाब में 13 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से अधिकतम 598 नामांकन फॉर्म थे, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय क्षेत्रों से 495 नामांकन थे।


§ֆ:बिहार के 36-जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 73 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, इसके बाद पंजाब के 7-लुधियाना संसदीय क्षेत्र से 70 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 7वें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है।



§लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 08 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 01 जून, 2024 को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 08 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।

Exit mobile version