֍:उबले चावल के दाम बढ़े§ֆ:उबले चावलों के दाम में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि बांगलादेश क चावल व्यापारियों की ओर से भारतीय व्यापारियों को निजी ऑर्डर मिलने के बाद उबले चावल की कीमत में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. बांगलादेश की सरकार ने जरूरत के आधार पर भारत से सालाना 3-5 लाख टन चावलों का आयात करती है. अब निजी ऑर्डर मिलने से भारतीय बाजार में कीमतों में वृद्धि हुई है. निर्यातकों के अनुसार चावल की मांग में अचानक बढ़ोतरी से बारीक उबले चावल की कुछ किस्मो की कीमतों में 10 रुपये प्रति किलोग्राम और सामान्य किस्मों के लिए 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया है. §֍:बैन हटाने से हुई निर्यात में बढ़ोतरी§ֆ:केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 में चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था और भारी एमईपी भी लागू कर दिया था. लेकिन इसे अक्टूबर 2024 में केंद्र ने चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के साथ ही एमईपी को भी हटा दिया है. केंद्र के इस फैसले के बाद से विदेशी खरीदारों की ओर से डिमांड बढ़ी है. निर्यातकों का कहना है कि वैश्विक मांग में मजबूती के चलते वित्त वर्ष 25 में चावल के निर्यात में 10 फीसदी का उछाल देखा जा सकता है. बता दें कि भारत सबसे बड़ा चावल निर्यातक है और दुनियाभर की चावल मांग का 40 फीसदी अकेले पूरा करता है. §भारत में चावल का भारी मात्रा में उत्पादन किया जाता है. इसके चलते कीमतों में हर सीजन के दौरान बढ़ोतरी-घटौती देखी जाती है. अब घरेलू स्तर पर चावल के दाम में 10 रुपये प्रति किलो से बढ़ोतरी हुई है. वहीं, सामान्य चावल के भी दाम 3 फीसदी तक बढ़ गए हैं. इसको लेकर उपभोक्ता मामले विभाग के मूल्य निगरानी प्रभाग के आंकड़ों में बताया कि खुदरा कीमत में 2 दिन क अंतर 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 24 फरवरी को चावल की अधिकतम खुदरा कीमत 67 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जो केवल 2 दिन पहले 22 फरवरी को 62 रुपये प्रति किलो थी.
उबले चावल के दाम में आया 10 रुपये का उबाल, जानें क्या हैं भाव?
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Sugarcane Price: महाराष्ट्र में किसानों के आगे झुकीं चीनी मिलें! गन्ना भुगतान पर हुआ बड़ा समझौता
by
Fiza
November 6, 2026
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026
IMD Weather Forecast का किसान कैसे करें इस्तेमाल? मौसम की सटीक जानकारी से खेती, सिंचाई, बुवाई और फसल प्रबंधन को बनाएं बेहतर
by
Emran Khan
November 4, 2026