֍:क्या होगा हिमाचल का हाल?§ֆ:हिमाचल प्रदेश को लेकर आईएमडी का कहना है कि यहां बारिश की गति धीमी होगी. साथ ही तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान बरसात में बढ़ौतरी बताई है. 22-23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. §ֆ: मौसम विभाग की एडवाइजरी में बताया गया कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मौदानी या निचले पहाड़ी इलाकों में कई जगाहों पर बारिश होगी. वहां, मध्य और उंचाई वाले पहाड़ी इलाकों की कुछ जगाहों पर ही बारिश की संभावना है.§֍:जानें कैसा होगा उत्तराखंड का मौसम?§ֆ:उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को उत्तरकाशी जिले में बारिश होने और बिजली गरजने की आशंका है. चमोली को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना होगा. ऐसे में रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के आसार हैं. देहरादून जिले के बारे में बात करे तो मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से ही यहां कुछ इलाकों में बारिश शुरु हो जाएगी. इसी के साथ बागेश्वर, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में भी यही स्थिति बनी हुई है. नैनीताल, उधम सिंह नगर में हल्की बारिश की संभावना है. §֍:पंजाब में होगी बारिश§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आईएमडी ने बताया कि पंजाब में शनिवार को हल्की और रविवार को तेज बारिश के आसार हैं. इसी के साथ मौसम विभाग का किसानों के लिए कहना है कि बासमती किस्मों की रोपाई जारी रखें और सिंचाई न करें. ऐसे में किसानों को फायदा होने वाला है. §֍:क्या दिल्ली में होगी बारिश?§ֆ:दिल्ली में पिछले दिनों कुछ जगाहों पर हल्की बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई. ऐसे में दिल्ली में मौसम साफ हो गया था. जिसके बाद अभी तक बारिश नहीं हुई है और एक बार फिर दिल्लीवासियों को गर्मी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ज जारी नहीं किया है.§मानसून के चलते मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब के साथ उत्तराखंड में बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बिजली भी गरजेगी. आईएमडी की ओर से बताया गया कि कम पहाड़ों वाले इलाकों में कई जगाहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, मध्य और उंचाई वाले इलाकों में भी बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में होगी बारिश, आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026
Punjab Paddy Crop Damage: फसल को भारी नुकसान, मंडियों में परेशान किसान, सरकारी खरीद पर भी असर
by
Fiza
October 16, 2026