लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ऐसे किया संन्यास का ऐलान!

֍:
लेवर कप का आखिरी इवेंट
§ֆ:सितंबर में रफेल नडाल द्वारा खेला गया लेवर कप 2024 उनका आखिरी प्रोफेशनल टेनिस इवेंट था. पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद नडाल ने पुष्टि की थी कि 2024 में लेवर कप उनका अगला इवेंट होगा. नडाल ने लेवर कप में 2017 में प्राग, 2019 में जिनेवा और फिर 2022 में लंदन में हिस्सा लिया था, जो उनके दोस्त और महान रोजर फेडरर के करियर के आखिरी मैच भी था. उन्होंने उसमें रोजर फेडरर के साथ जोड़ी बनाकर डबल्स में हिस्सा लिया था.§ֆ: §ֆ:22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने पहले संकेत दिया था कि 2024 उनके दौरे का आखिरी साल हो सकता है. इस सीजन में उन्होंने 12-7 मैच रिकॉर्ड बनाया और आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था.§֍:क्यों कहते हैं रफेल का लाल बजरी का बादशाह?§ֆ:रफेल नडाल ने फ्रांस के ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन को 14 बार जीत चुके हैं. इस टूर्नामेंट को लाल बजरी पर खेली जाता है, जिस वजह से उन्हें लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है. §֍:राफेल नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम कब-कब जीते§ֆ:• ऑस्ट्रेलियन ओपन: 2009, 2022
• फ्रेंच ओपन: 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022
• विंबलडन: 2008, 2010
• यूएस ओपन: 2010, 2013, 2017, 2019

§दुनिया के लोकप्रीय टेनिस खिलाड़ियों में शामिल राफेल नडाल ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को रिटायरमेंट की खबर दी. 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुके रफेल ने उस खेल को अलविदा कहा, जिसमें उन्होंने अब तक के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. उन्हें मौजूदा दौर में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच के साथ महान खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है.
Exit mobile version