तिहाड़ जेल के मेडिकल ऑफिसर ऑफिस ने अरविंद केजरीवाल के वजन की रिपोर्ट जारी की

ֆ:दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा था- ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू अदालत में सात दिन की अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के लिए जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि ईडी की हिरासत के दौरान उनका वजन 6-7 किलो कम हो गया। अचानक और बिना किसी कारण के वजन कम होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत है।’

ऐसे में तिहाड़ की रिपोर्ट आने के बाद ये साफ हो गया है कि जेल में रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल का वजन 6-7 किलो नहीं घटा था।
§तिहाड़ जेल के मेडिकल ऑफिसर ऑफिस ने 1 अप्रैल से 9 मई तक अरविंद केजरीवाल के वजन की रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल का वजन 1 अप्रैल को 65 किलो था, जबकि 29 अप्रैल को बढ़कर 66 किलो हो गया था। इसके बाद 9 मई को जब उनके वजन को मापा गया तो वो 64 किलो था।

Exit mobile version