§ֆ:पारादीप फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन से सफाई की स्थिति में सुधार होगा और मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करके बंदरगाह स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त, कलात्म क दृष्टि से खूबसूरत हो जाएगा जहां नई, कुशल और आवश्यक बुनियादी ढांचा सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी, जो एक सक्षम प्रबंधन समिति की मदद से समुद्री उत्पाकद तैयार करने की प्रक्रिया को मशीनीकृत कर देंगी। मछली पकड़ने के बंदरगाह के आधुनिकीकरण से हजारों मछुआरों और संबद्ध श्रमिकों के जीवन में सुधार होगा जो अपनी आजीविका के लिए बंदरगाह पर निर्भर हैं। उपरोक्त परियोजना के तहत ली गई आधुनिकीकरण और मूल्य-वृद्धि गतिविधियों से कुशल और अकुशल प्रकृति के नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
§ֆ:पारादीप फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और उन्नयन पर परियोजना से एक नए नीलामी हॉल, नए वाणिज्यिक परिसर का निर्माण, क्वे वॉल का विस्तार, किनारे की सुरक्षा का काम, मौजूदा नीलामी हॉल का नवीकरण, गियर शेड, मछली पैकिंग शेड, बर्फ क्रशिंग हॉल, फर्स्टि ऐड केन्द्र ,कम्पाउउंड वॉल को ऊंचा करने, विद्युत कार्य, ओवरहेड पानी की टंकी, सौर ऊर्जा संयंत्र, सौर रोशनी, नेविगेशनल एड्स/रेडियो संचार उपकरण, ईटीपी, आग बुझाने के उपकरण, बाजार परिसर और पक्कीय सड़कों, अन्य सहायक उपयोगिताओं और सेवाओं के साथ प्राकृतिक दृश्ये विकसित होगा।
§ֆ:आधारशिला समारोह में ओडिशा के मत्स्य पालन और पशु विकास विभाग मंत्री रानेंद्र प्रताप स्वैन, जगतसिंहपुर की सांसद मती राज मल्लिक, पारादीप विधानसभा के सदस्य सम्बित राउत राय भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। मत्स्य विभाग, भारत सरकार, ओडिशा सरकार, राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, पारादीप पोर्ट अथॉरिटी, भारतीय तट रक्षक, फिशरी सर्वे ऑफ इंडिया, फिशरमैन एसोसिएशन और अन्य गणमान्य व्यपक्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।
§ֆ:
Sagar Parikrama Phase-XI, Paradeep Fishing Harbour,Odisha https://t.co/ZRHnFZS7Lx
— Parshottam Rupala (@PRupala) January 8, 2024
