केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने किया C-FLOOD पोर्टल का शुभारंभ

भारत की बाढ़ प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने C-FLOOD (सी-फ्लड) नामक एकीकृत बाढ़ पूर्वानुमान प्रणाली का उद्घाटन किया। यह वेब-आधारित पोर्टल बाढ़ की दो दिन पहले तक की संभावित स्थिति की भविष्यवाणी करेगा, जिसमें गांव स्तर तक के बाढ़ मानचित्र और जल स्तर की जानकारी शामिल होगी।

यह अत्याधुनिक प्रणाली केंद्रीय जल आयोग (CWC), सी-डैक पुणे और नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) के संयुक्त प्रयासों से विकसित की गई है, और इसका संचालन राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत किया गया है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।

क्या है C-FLOOD?

मंत्री ने दिए निर्देश

इस अवसर पर श्री पाटिल ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि:

सरकार की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री ने CWC, C-DAC और NRSC के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रणाली भारत को आपदा प्रबंधन में प्रतिक्रियाशील नहीं, बल्कि सक्रिय बनाएगी। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबले के लिए समय रहते तैयारी और तकनीकी सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

C-FLOOD के लॉन्च से न केवल बाढ़ पूर्वानुमान की दक्षता में वृद्धि होगी, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों तक समय पर चेतावनी देकर जनजीवन की रक्षा और नुकसान को न्यूनतम करने में भी मदद मिलेगी।

 

Exit mobile version