֍:क्या होगा लाभ§ֆ:एग्री-वोल्टिक्स प्रोजेक्टत इनिशिएटिव से किसानों को एक ही जमीन पर दो फायदे मिलेंगे. इसमें किसान एक ही जमीन पर खेती के साथ सौर ऊर्जा का भी उत्पादन कर सकेगा, जिससे राज्य में भूमि के इस्तेपमाल को अनुकूलित किया जा सकेगा. इसको लेकर सरकार का कहना है कि यह अभिनव दृष्टिकोण किसानों को आय का एक अतिरिक्त जरिया देगा, ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगा और सतत विकास को बढ़ावा देगा. §֍:यूपी बना पहला राज्य §ֆ:उत्तर प्रदेश के किसान इस परियोजना से अन्नदाता के साथ ऊर्जा प्रदाता भी होंगे. इस मंजूरी के साथ, उत्तर प्रदेश एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से इस तरह की वित्तीय मदद हासिल करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए ADB से 4.15 करोड़ रुपये की तकनीकी सहायता मांगी थी, जिसे 28 फरवरी, 2025 को आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) की स्क्रीनिंग कमेटी की 153वीं बैठक में मंजूरी दे दी गई. इस स्वीकृति के बाद, DEA ने अनुदान प्रस्ताव के रूप में परियोजना को ADB को भेज दिया है. §भारत में खेती को तेजी से संज्ञान में लेते हुए किसानों के मुनाफे को बढ़ाने का कार्य केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा है. इसके चलते अब किसानों को ऊर्जा उत्पादक बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं. जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार का ओर से शुक्रवार को कहा गया कि वह एग्री-वोल्टिक्सल प्रोजेक्टं को अपनाने की दिशा में जरूरी कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. “उत्तर प्रदेश में एग्री-वोल्टिक्सं परियोजनाओं का प्रदर्शन” शीर्षक वाले राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी.
ADB से मदद लेने वाला पहला राज्य बना यूपी, किसानों को मिलेगा लाभ!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
Kashmir Saffron Crisis: कभी सोना उगलती थी धरती, अब केसर के खेतों में क्यों छाई वीरानी?
by
Fiza
November 7, 2026
Sugarcane Price: महाराष्ट्र में किसानों के आगे झुकीं चीनी मिलें! गन्ना भुगतान पर हुआ बड़ा समझौता
by
Fiza
November 6, 2026
Dholpur Singhara Cultivation: धौलपुर के दुमंती सिंघाड़े की बढ़ी मांग, आगरा-दिल्ली तक पहुंचा स्वाद
by
Fiza
November 4, 2026
Success Story: सिर्फ 500 वर्ग मीटर में चुकंदर की खेती से ₹20,000 की कमाई, ICAR की Crimson Globe किस्म ने बदली किसानों की सोच
by
Emran Khan
November 4, 2026