UP: सिपाही भर्ती परीक्षा में सख्ती देख, 3 लाख अभ्यार्थी हुए गायब

֍:3 लाख अभ्यार्थी गायब §ֆ:भर्ती बोर्ड की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन करीब 9,60,000 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. कुल 8,19,600 अभ्यर्थियों ने पहले दिन की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था, लेकिन 6,48,435 अभ्यार्थियों ने ही परीक्षा दी. इस हिसाब से कुल 32.45 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

§֍:पहले दिन 61 संदिग्ध पकड़े गए§ֆ:बता दें कि कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा 24, 25, 30 और 31 अगस्त को भी आयोजित की जा रही है. परीक्षा के पहले दिन 61 संदिग्ध परीक्षार्थी भी भर्ती बोर्ड की पकड़ में आए. भर्ती बोर्ड के अनुसार संदिग्ध परीक्षार्थियों के दस्तावेजों का मिलान करने के बाद परीक्षा में बैठने दिया गया. हालांकि, बोर्ड का कहना है कि दस्तावेजों की स्क्रूटनी करने के बाद ही संदिग्ध अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

§उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल के 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. पहले दिन की परीक्षा 23 अगस्त को संपन्न हुई. इस दौरान 3,11,565 अभ्यर्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी.

Exit mobile version