ग्रामीणों को मिला पीएम आवास का पैसा, 1 लाख लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

֍:क्या है पीएम-जनमन अभियान §ֆ:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जनवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी. उन्होंने पीएम-जनमन का आरंभ 15 नवंबर 2023 को झारखंड में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया था. लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम-जनमन योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को आवास, स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं उपलब्ध कराना है.

§֍:पीएम आवास के लिए 540 करोड़ की पहली किस्त §ֆ:पीएम ने ग्रामीण आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की. पीएम मोदी ने पीएम-जनमन के कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत की. लाभार्थियों ने रसोई गैस कनेक्शन, बिजली, पाइप्ड पानी और आवास मिलने समेत अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में पीएम के साथ अपना अनुभव साझा किया.
§֍:लाभार्थी मनकुमारी ने पीएम मोदी से बात की §ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जसपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) की लाभार्थी मनकुमारी के साथ बातचीत की. उन्होंने मनकुमारी से लाभकारी योजनाओं को बारे में पूछा. मनकुमारी ने बताया कि उन्हें पीएम आवास के अलावा उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना समेत कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी उसकी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे.

§۩:Uploads/NewsImages/|§पीएम आवास योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने ग्रामीणों को 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 540 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इसके साथ ही पीएम ने कुछ लाभार्थियों को गैस कनेक्शन, बिजली, नल, जल समेत कई मुद्दों पर बातचीत की. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे.

Exit mobile version