֍:पीएम मोदी को लेकर कही ये बात§ֆ:राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया ने 24 घंटे नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखाया और प्रधानमंत्री बना दिया. अडानी-अंबानी जैसे लोग मीडिया को चलाते हैं. अडानी-अंबानी जैसे लोगों ने नरेंद्र मोदी को PM बनाया क्योंकि अडानी-अंबानी जानते हैं नरेंद्र मोदी उनका काम करेंगे. उन्होंने कहा, हरियाणा में किसानों से उनका हक छीना जाता है. किसान मेहनत करते हैं, देश को भोजन देते हैं, लेकिन आपको फसलों का सही दाम नहीं मिलता. स्टोरेज टर्मिनल से लेकर कोल्ड चेन तक सब अडानी-अंबानी के हैं. ऐसे में या तो पैसा आपकी जेब में जाएगा, या अडानी-अंबानी की जेब में. इसलिए हमने फैसला किया है कि सरकार आने के बाद आपको MSP दी जाएगी.§֍:नरेंद्र मोदी अपने कनेक्शन सीधा भगवान से बताते हैं – राहुल गांधी§ֆ:राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी खुद को नॉन बायोलॉजिकल कहते हैं और अपना कनेक्शन सीधा भगवान से बताते हैं. लेकिन भगवान ने उनको सबक सिखा दिया. अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में BJP को चुनाव में हरा दिया. आमतौर पर बब्बर शेर और टाइगर अकेले दिखते हैं. लेकिन यहां हजारों टाइगर एक साथ बैठे हुए हैं. हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लाने के लिए 24 घंटे मेहनत करते हैं, ताकि दुनिया भर में हरियाणा और हिंदुस्तान का नाम रोशन हो. लेकिन जब महिला खिलाड़ियों के साथ गलत होता है, तब BJP आरोपी को बचाने में लगी रहती है. हमें ऐसा हरियाणा नहीं चाहिए. §֍:GST और नोटबंदी पर कही ये बात§ֆ:राहुल गांधी ने कहा, देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, हवाई जहाज, सड़कें सब अडानी के हाथ में हैं. लेकिन आपको सिर्फ गलत GST और नोटबंदी दी गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी सरकार छोटे व्यापारियों को खत्म कर, हिंदुस्तान में चीन का सामान बिकवाना चाहती है. इससे देश के चंद उद्योगपतियों और चीन को फायदा मिल रहा है, नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग हो रही है, पर हरियाणा के युवा रो रहे हैं.§कांग्रेस के नेता और संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा के असंध में शामिल हुए. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा के हर वर्ग को तबाह कर दिया है. युवाओं, किसानों, व्यापारियों से उनकी खुशहाली छीन ली है. राहुल गांधी ने कहा, हमारा वादा है- हम हरियाणा में खुशहाली वापस लाएंगे, हरियाणा को फिर से समृद्ध बनाएंगे. हरियाणा में किसानों का मुद्दा बड़ा है और यहां न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी मांगों पर आंदोलन भी चल रहे हैं. ऐसे में किसानों का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, जब किसान से उसका धन छीना जाता है, तो उसके आंसू नहीं दिखते.
हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना!
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
Mustard Pest Alert: राजस्थान में सरसों पर दो खतरनाक कीटों का हमला, कृषि विभाग ने किया अलर्ट
by
Fiza
November 9, 2026
सोयाबीन की उन्नत किस्म NRC 268: बेहतर स्वाद, बीज गुणवत्ता और कई प्रमुख रोगों के प्रति प्रतिरोध की खासियत
by
Emran Khan
November 9, 2026
झारखंड की भगवती देवी ने रागी की खेती को बनाया ग्रामीण उद्यम का आधार, 200 महिलाओं को मिला रोजगार और ₹5.5 करोड़ का कारोबार
by
Emran Khan
November 9, 2026
Assam Diwali: दिवाली पर केले और बांस की भारी मांग, किसानों की बढ़ी कमाई
by
Fiza
November 9, 2026