֍:थाना प्रभारी ने दी जानकारी§ֆ:पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार, 20 अक्टूबर को फरियादी विष्णु पांडे अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. खाने के बाद परिवार की महिला सदस्य रानी जो रिश्ते में विष्णु की बहन लगती हैं, वो बाहर जाते समय रिसेप्शन पर रुकीं और वहां से उन्होंने डिब्बे में रखी सौंफ-मिश्री खा ली. मिश्री खाते ही रानी के मुंह में तेज़ जलन शुरू हो गई और उनका चेहरा सूज गया. §֍:§ֆ:रानी की चीख सुनकर परिवार के लोग रिसेप्शन पर पहुंचे तो पाया कि जिस डिब्बे में से रानी ने मिश्री समझ चीज़ खाई थी, दरअसल वो कास्टिक सोडा था, जिसे गलती से रेस्टोरेंट के किसी स्टाफ ने वहां रख दिया. §֍:परिजनों ने की शिकायत दर्ज§ֆ:इसके बाद परिवार ने पिपलानी थाने में शिकायत की. पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत में अब सुधार है. बता दें कि कास्टिक सोडा कपड़े धोने के काम आता है, जिसका इस्तेमाल कपड़े में लगे गहरे दाग को मिटाने में काम आता है. §मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक रेस्टोरेंट में डिनर के बाद महिला ने सौंफ-मिश्री की जगह रखा हुआ कास्टिक सोडा खा लिया. जिससे उसकी तबीयत ख़राब हो गई. पुलिस ने इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना भोपाल के पिपलानी थाना इलाके की है.
मुखवास की जगह महिला ने खाया कास्टिक सोडा, रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज!
-
by Fiza

- Categories: ब्रेकिंग न्यूज़
Related Content
धान का मूल्य संवर्धन: मिलिंग से ब्रांडेड चावल तक, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कमाई के नए अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
गेहूं का मूल्य संवर्धन: आटा, सूजी और ब्रांडेड उत्पादों से किसानों की आय बढ़ाने का अवसर
by
Emran Khan
November 7, 2026
मक्का उत्पादन को 5.5 करोड़ से बढ़ाकर 7.5 करोड़ टन करने का लक्ष्य, हैदराबाद में प्रथम अंतरराष्ट्रीय मक्का सम्मेलन शुरू
by
Emran Khan
November 4, 2026