नए साल के आगाज से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बसों की किराए में गई कटौती

֍:कितना देना होगा किराया§ֆ:जानकारी के मुताबिक पहले एसी जनरथ व शताब्दी में 100 किलोमीटर की यात्रा 163 रुपये में हो रही थी, लेकिन अब इस नई पहल से 145 रुपये ही किराया यात्रियों को चुकाना होगा. हालांकि, शीतकाल यानी ठंड के मौसम तक ही लोग इस घटे हुए किराये का फायदा उठा सकेंगे. इसके बाद पहले की तरह किराया लगना शुरू हो जाएगा.
§ֆ:इसको लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि वातानुकूलित बस सेवाओं को जन उपयोगी बनाने के लिए परिवहन निगम ने बड़ी पहल की है. इससे यात्री कम किराए पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ उठा सकेंगे.
§֍:यात्रियों की संख्या में होगा इजाफा§ֆ:परिवहन निगम के मुताबिक एसी बसों में किराया घटने से निगम की एसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी. गौरतलब है कि रोडवेज की साधारण बसों का किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री है, यानी 100 किलोमीटर की यात्रा करने वाले को 130 रुपये किराया देना पड़ता है. अब सामान्य बसों के यात्री 15 रुपये अधिक देकर एसी बसों से यात्रा कर सकते हैं. §UP Roadways: अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और बस का सफर करते हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर अभी मुस्कान ला देगी. यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर परिवहन निगम ने यात्रियों को बड़ा उपहार दिया है. न्यू ईयर से पहले यानी 25 दिसंबर से वातानुकूलित जनरथ व शताब्दी बसों का किराया 20 प्रतिशत तक घटा दिया गया है. ऐसे में अब आम यात्री ठंड के मौसम में एसी बसों में सुखद यात्रा कर सकेंगे.

Exit mobile version