Bigg Boss winner Munawar Faruqui amon 14 detained in raid on Mumbai hookah bar
— ANI Digital (@ani_digital) March 27, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/OazQTB44Xd#MunawarFaruqui #Mumbai #HookahBar #Bigboss pic.twitter.com/GTiq07XOSl
§ֆ:बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के बाद बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी विवादों में आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन हुक्का पार्लर में रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया. इन लोगों में से एक मुनव्वर भी थे.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग हुक्का पार्लर में किया रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया. मामले में अब तक मुनव्वर की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.
§֍:वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा, तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे. टेस्ट के दौरान वो भी पॉजिटिव पाए गए. क्योंकि ये एक Cognizable (संगीन) अपराध है. इसके लिय उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है. फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उनपर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई हैं.
पुलिस ने हुक्का पॉर्लर से 4400 रुपये कैश और 9 हुक्का पॉट बरामद किये हैं. ये पॉट्स लगभग 13 हजार 500 रुपये के हैं. पुलिस मामले पर जांच कर रही है.
§बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक हुक्का बार में रेड मारी. जहां उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था. सभी आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, पुलिस ने 41 A का नोटिस देकर फारूकी को जाने दिया है. जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
