֍:जानें हरियाणा में मंडीयों कितनी हुई उपज खरीद?§ֆ:इसको लेकर आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र मंडी में 8,79,811 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है. इसमें से 8,34,227 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है. इसी तरह करनाल में कुल 7,61,766 मीट्रिक टन धान की आवक हुई जिसमें 7,22,158 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है. कैथल में कुल 7,57,069 मीट्रिक टन धान की आवक हुई जिसमें 7,25,509 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है. अंबाला में कुल 4,42,696 मीट्रिक टन में 3,96,139 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है. यमुनानगर में कुल आवक 4,26,700 मीट्रिक टन में 3,88,477 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है.§ֆ:उधर, पंजाब के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बुधवार को कहा कि चालू धान खरीद सत्र में अब तक कुल 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में धान का उठाव सुचारू रूप से चल रहा है और बुधवार तक कुल 10 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है. उन्होंने कहा, “राज्य के सभी जिलों में उठाव प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है और आज एक ही दिन में 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव किया गया है.” §֍:पंजाब मंडियों की खरीद§ֆ:पंजाब के खाद्य मंत्री का बयान किसानों द्वारा राज्य में धान की खरीद में ‘धीमी’ गति की शिकायत के बीच आया है. मंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 5,000 चावल मिलों में से 3,120 ने आवंटन के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 2,522 चावल मिलों को आवंटन किया जा चुका है, जबकि अन्य 100 मिलों का आवंटन जल्द पूरा हो जाएगा. मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, 1,550 चावल मिलों ने खरीदे जा रहे धान को गोदामों में रखने और मिलिंग के लिए राज्य एजेंसियों के साथ पहले ही समझौते कर लिए हैं.§हरियाणा किसानों के बैंक खातों में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का पैसा भेज रहे हैं. राज्य सरकार एमएसपी पर खरीदी उपजों का पैसा किसानों के खाते में जमा किया जा रहा है. मंडियों में उपज के बिकते ही किसानों को उपज का दाम मिल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में अभी तक किसानों के खाते में 5337 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं. इसमें बिचौलियों का रोल बिल्कुल खत्म हो गया है. साथ ही पंजाब किसानों के खातों में 5683 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. बता दें कि राज्यों के किसानों को लगभग 11000 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं.
इन राज्यों के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे 11000 करोड़, पढ़ें पूरी खबर..
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
DAP Alternative: DAP के बिना भी होगी शानदार खेती! जानें कौन-सी खाद है सबसे उपयोगी
by
Fiza
October 31, 2026
Bharat Bovine Breeding Centre: किसानों के लिए मोदी सरकार की बड़ी पहल, जानिए कैसे बढ़ेगी दूध से कमाई
by
Fiza
October 31, 2026
French Fries Plant: गुजरात में आलू किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब हर घंटे बनेंगे 5 टन फ्रेंच फ्राइज
by
Fiza
October 31, 2026
UP Dhan Kharid: धान बेचने वाले किसान ध्यान दें! 1 नवंबर से खरीद शुरू, जानें कहां और कैसे मिलेगा MSP
by
Fiza
October 31, 2026
Poultry Farming: पोल्ट्री किसानों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जानिए क्यों मचा है हड़कंप?
by
Fiza
October 31, 2026