लूप पर चल रहा आमी जे तोमार! विद्या-माधुरी की जोड़ी से फैंस इम्प्रेस

֍:रिलीज हुआ ‘आमी जे तोमार 3.0’ सॉन्ग§ֆ:फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिन पहले मेकर्स ने यूट्यूबर पर ‘आमी जे तोमार’ सॉन्ग रिलीज कर दिया है. इसमें विद्या और माधुरी का जबरदस्त फेसऑफ दिख रहा है. दोनों ही काफी शानदार डांस कर रही हैं. एक-दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही हैं. विद्या ने काली-लाल साड़ी पहनी है. बालों में गजरा लगाया है. माधुरी, लाल अनारकली सूट में नजर आ रही हैं. दोनों ही घूंघरू पहने डांस करती दिख रही हैं.

§֍:फैंस का एक्साइटमेंट हुआ दोगुना §ֆ:बता दें कि ‘आमी जे तोमार’ का ये वर्जन वही वाला है जो दर्शकों ने साल 2007 में फिल्म ‘भूल भुलैया’ में मंजूलिका को करते हुए देखा था. विद्या बालन इसमें अकेले नजर आई थीं. लेकिन इस बार माधुरी दीक्षित भी साथ दिखाई दे रही हैं. फैन्स सॉन्ग देखकर काफी एक्साइटेड हो रहे हैं. ऐसा लगता है कि ये लूप पर चलने वाला है. इस गाने को देखकर लगता है कि पुराने वाले गाने के चार्म को बरकरार रखा गया है. इसे सिंगर प्रीतम ने कंपोज किया है. श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है.

§Ami Je Tomar 3.0: ये दिवाली ‘भूल भुलैया’ वाली होने वाली है. कार्तिक आर्यन, एक बार फिर ‘रुह बाबा’ के अवतार में आप सभी को दिखाई देंगे. इस बार ‘भूल भुलैया 3’ में काफी कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा. विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के बीच कांटे की टक्कर होती नजर आएगी. ‘आमी जे तोमार 3.0’ वर्जन में इस बार दोनों एक्ट्रेस आमने-सामने होंगी. माधुरी तो वैसे ही धकधक गर्ल हैं, इनके लिए न जाने कितने फैन्स का दिल धड़कता है. और जब वो इन्हें ‘आमी जे तोमार’ में देखेंगे तो न जाने क्या ही हाल होगा.

Exit mobile version