अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

ֆ:ये पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए कुछ अच्छे काम किए हो. लोगों को भले के लिए कुछ अग्रणी योगदान दिए हो ऐसे लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस सम्मान को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया था. इस बार इसे अमिताभ बच्चन ने प्राप्त किया है. इस समारोह में कई सेलेब्स शामिल हुए.


§֍:’लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन§ֆ:अभिनेता अमिताभ बच्चन को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ सम्मान 24 अप्रैल को दिया गया. उन्हें ये पुरस्कार रंगमंच-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला है. अमिताभ बच्चन ने ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘मोहब्बतें’, और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से उन किरदारों में जान डाल दी. महानायक ने कहा कि वह आज यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

§ֆ:पांच मंगेशकर भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता जी थीं जिनका निधन साल 2022 में हो गया था. उनकी मृत्यु के बाद परिवार और ट्रस्ट ने सुर सम्राज्ञी की याद में इस पुरस्कार की स्थापना की थी. मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरे नंबर की गायिका उषा मंगेशकर ने बच्चन को पुरस्कार प्रदान किया. पहले, मंगेशकर की दूसरी बहन और प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को पुरस्कार प्रदान करना था लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं.

§Lata Deenanath Mangeshkar Award: भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को भारत का गौरव कहा जाता था. आज भी लोग उन्हें अलग-अलग तरह से याद करते हैं. मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया और इस दौरान लता जी को वहां उपस्थित सभी लोगों ने याद किया. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने की थी.
Exit mobile version