आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

ֆ:इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य के अन्य मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद थे। खान राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लेंगे, जिन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सोमवार को पटना पहुंचने पर खान ने राज्य की समृद्ध परंपराओं के अनुरूप अपने कर्तव्यों को पूरा करने की मंशा जताई। उन्होंने कहा, “मैं बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानता हूं। इसका मुझ पर प्रभाव है। मैं राज्य की विरासत और गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।”
§
आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

Exit mobile version