एनडीए की बैठक के प्रस्ताव में कहा गया, “एनडीए के दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता के साथ लड़ा और जीता. हम सभी नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए को अपना नेता चुनते हैं. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
PM Narendra Modi's swearing-in ceremony may take place on 9th June at 6 pm. It was earlier scheduled for 8th June, official confirmation on the final date is awaited: Sources
— ANI (@ANI) June 6, 2024
(file photo) pic.twitter.com/nSWvxz9Ga4
§Narendra Modi Oath Ceremony Date: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली में सरकार बनाने की खींचातानी अभी भी जारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 8 जून को तय की गई थी.
