कंगना रौनत को CISF कॉन्स्टेबल ने जड़ा थप्पड़, नहीं हुई कोई FIR दर्ज

֍:हिरासत में ली गई CISF कर्मी§ֆ:घटना के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी CISF कर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया था और उसे निलंबित कर दिया गया. बताया गया था कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. मगर ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

§֍:कंगना को लगा थप्पड़, अबतक नहीं हुई एफआईआर §ֆ:ताजा जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ हुई घटना के मामले में अभी भी जांच की जा रही है. लेकिन इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं दर्ज हुई है. डीएसपी एअरपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कंगना ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई है.
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना के साथ हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था और इससे जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इनमें से एक वीडियो में इस घटना की आरोपी CISF कर्मी, वहां मौजूद खड़े लोगों के सामने गुस्से में किसान आंदोलन पर, कंगना के एक बयान का जिक्र करती नजर आ रही है.

§֍:कंगना को किसने मारा थप्पड़?§ֆ:

§֍:घटना पर क्या बोलीं कंगना?§ֆ:



चंडीगढ़ में हुई घटना के बाद कंगना ने दिल्ली पहुंचने के बाद एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं. कंगना ने कहा, ‘मैं बिल्कुल सेफ हूं. ठीक हूं.’ उन्होंने आगे बताया, ‘मैं वहां सिक्योरिटी चेक कर के जैसे ही निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी उसने मेरे वहां से क्रॉस करने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे फेस पर चांटा मारा और गालियां देने लगी. जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो वो बोलने लगी कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. लेकिन मेरा कन्सर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे?’


§हाल ही में हिमाचल के मंडी इलाके से चुनाव जीतने वालीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ गुरुवार को हुई एक घटना ने सभी को शॉक कर दिया. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया.
Exit mobile version