֍:इन राज्यों में शीतलहर§ֆ:आईएमडी के अनुसार, राजस्थानन, हिमाचल प्रदेश, उत्तबराखंड, दिल्लीे, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्ततर प्रदेश, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर चल रही है. 12 और 13 दिसंबर को मध्यय प्रदेश में भी शीतलहर चलेगी. हालांकि, आईएमडी ने कहा है कि इस सर्दी के सीजन में शीतलहर के दिन कम होंगे. §֍:इन राज्यों में बर्फबारी§ֆ:सर्दियों के बढ़ने के साथ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरु हो गई है. जम्मू के मैदानी इलाकों में शुष्क ठंड रहेगी. बुधवार तक यहां मौसम साफ रहेगा. जम्मू संभाग के ऊंचे पर्वतीय इलाकों और कश्मीर के कुछ इलाकों में 12 दिसंबर को हल्की बर्फबारी की आशंका है. वहीं, रविवार से उत्तराखंड चारधाम के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है. वहीं, निचले इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. इसकी वजह से रुद्रप्रयाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं, कुछ इलाकों में तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया है. केदारनाथ, तुंगनाथ, त्रियुगीनारायण सहित ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई. §֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्त र प्रदेश, बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्टे के ज्याडदतर राज्योंल में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडेचेरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, केरल में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. §दिल्ली-NCR में शीतलहर की शुरुआत हो गई है. इसी के चलते राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, अधिकतम तापमाम 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान 6 डिग्री तक रहेगा. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है.
दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में जारी हुआ कोहरे-बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी!
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026