दिल्ली: लाजपत नगर के I-7 हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां

֍:हाल ही में हुई थी इसी तरह की घटना§ֆ:हाल ही में इसी तरह की एक घटना में दिल्ली के एक बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल से कुल 12 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. हालांकि, घटना के सुर्खियों में आने के बाद पता चला कि अस्पताल कुछ साल पहले भी विवादों में रहा था. अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खीची पर इलाज के दौरान नवजात शिशु का उत्पीड़न करने का आरोप लगा था. यह भी पता चला कि अस्पताल रजिस्टर्ड था.

§राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के लाजपत नगर में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है. इलाके के आई सेवन हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई. इसके बाद लगी हुई भीषण आग को बुझाने के लिए दिल्ली फायर ब्रिगेड को कॉल करके बुलाया गया. आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस ने करीब 16 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर भेजीं. आग इतनी भयानक थी कि इमारत से काले धुएं का गुबार निकलता नजर आया.
Exit mobile version