DMRC ने मेट्रो की संडे टाइमिंग में किया बदलाव, 8 नहीं सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो

֍:एक्स पर दी जानकारी§ֆ:डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि, चरण-III कॉरिडोर पर रविवार को सेवाएं शुरू करने का समय संशोधित किया गया. चरण-III कॉरिडोर पर रविवार को नियमित मेट्रो सेवाएं जो पहले सुबह 8:00 बजे से शुरू होती थीं, अब इस रविवार यानी 25 अगस्त 2024 से संशोधित की गई हैं. रविवार को इन कॉरिडोर पर सेवा शुरू करने के समय में संशोधन से न केवल इन कॉरिडोर के यात्रियों को बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों/आवेदकों को भी लाभ होगा, जो आमतौर पर रविवार को होती हैं. विस्तारित समय से उन्हें दिल्ली-एनसीआर में अपने गंतव्य केंद्रों तक निर्बाध और सुविधाजनक तरीके से पहुंचने में सुविधा होगी. मेट्रो नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर सेवाएं नियमित समय सुबह 06:00 बजे से शुरू होती रहेंगी.§ֆ: §֍:इन रूटों पर मेट्रो का समय बदला§ֆ:डीएमआरसी के तीसरे फेज में दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह, मजलिस पार्क से शिव विहार, जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका रूट पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.§राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन मेट्रो का सफर सुबह आठ बजे से शुरु हो रहा था. इसको लेकर काफी लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता था. अब दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यात्रियों को सौगात देते हुए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किए हैं. जिसके बाद अब रविवार को सुबह छह और सात बजे से ही मेट्रो सेवाएं शुरु हो जाएंगी. इसी के साथ दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से रूटों के समय में बदलाव भी किया गया है.
Exit mobile version