हरियाणा में बीजेपी के दोहरा झटका, शमशेर गिल के बाद नापा ने छोड़ा BJP का साथ

֍:अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों वाली पार्टी नहीं रही – शमशेर गिल§ֆ:लक्ष्मण नापा से पहले हरियाणा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमशेर गिल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी. साथ ही सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने उकलाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के गलत आवंटन के विरोध में यह कदम उठाया था. उनका कहना है कि इस टिकट आवंटन से न केवल पार्टी को उकलाना बल्कि पूरे हरियाणा में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों वाली पार्टी नहीं रही.§֍:इस्तीफा देते हुए कही ये बात§ֆ:शमशेर गिल ने इस्तीफा देते हुए कहा, ”मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा दे रहा हूं. उकलाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट का गलत आवंटन न केवल इस क्षेत्र, बल्कि पूरे हरियाणा में पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाएगा.” इस फैसले को लेकर शमशेर ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि टिकट का यह फैसला पूरी तरह से अनुचित है.§ֆ:§֍: §हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इसके चलते भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका मिला है. दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद के रतियया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ दी है. इस बार भाजपा ने रतिया सीट से सुनीता दुग्गल को टिकट दिया है.
Exit mobile version