मंडुवाडीह बाजार में पेयजल संकट, नागरिक परेशान

ֆ:मंडुवाडीह सब्जी मंडी निवासी सन्नी गुप्ता के अनुसार, पहले जलनिगम की आपूर्ति ठप होने पर मोहल्ले के लोग दो कुओं से अपनी जरूरत का पानी निकाल लेते थे। लेकिन नगर निगम के अधीन आने के बाद इन कुओं की सफाई नहीं हुई, जिससे इनका पानी न तो पीने लायक रहा और न ही नहाने योग्य।

बाजार के कपड़ा व्यवसायी कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया कि अब भी ग्रामसभा के समय की पुरानी और पतली पाइपलाइन से जल आपूर्ति हो रही है। इसकी क्षमता कम होने के कारण मंडुवाडीह सब्जी मंडी के आसपास के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। जब पंप ऑपरेटर से शिकायत की जाती है, तो वे जलकल विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाई जाए, ताकि लोगों को इस पेयजल संकट से राहत मिल सके।
§वाराणसी। “बिन पानी सब सून” कहावत इन दिनों मंडुवाडीह बाजार में सटीक बैठ रही है। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। गर्मी की शुरुआत होते ही इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

Exit mobile version