֍:’द डिप्लोमैट’ की कुल कमाई§ֆ:’द डिप्लोमैट’ को गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते पूरा हो गया है. शिवम नायर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. सातवें दिन फिल्म की कमाई 1.35 करोड़ रुपये हुई और अब ‘द डिप्लोमैट’ का कुल कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपये हो चुका है.§֍:’छावा’ की कुल कमाई§ֆ:’छावा’ ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी. पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते भी इसका कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये रहा. तीसरे हफ्ते इसने 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की. चौथे हफ्ते यह फिल्म 55.95 करोड़ रुपये बटोर सकी. पांचवें हफ्ते इसकी कमाई 30.15 करोड़ रुपये रही. अब यह फिल्म आज अपने छठे हफ्ते में प्रवेश करेगी. वहीं, ‘छावा’ की कुल कमाई 573 करोड़ रुपये हो चुकी है.§सिनेमाघरों में विक्की कौशल की ‘छावा’ का क्रेज बना हुआ है. वहीं, जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. एक ओर जहां ‘छावा’ को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं जॉन की ‘द डिप्लोमैट’ का हाल हफ्ते भर में ही खराब हो गया है.
पांच हफ्ते बाद भी ‘छावा’ पूरे जोर पर, ‘द डिप्लोमैट’ पीछे, जानें कितनी हुई कमाई?
-
by Fiza

- Categories: मनोरंजन
Related Content
जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने पर FICCI-IMD का वेबिनार 21 अगस्त को
by
Emran Khan
August 19, 2026
बिहार के मिथिला मखाना की वैश्विक उड़ान, पहली बार समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया पहुंची 18 टन की खेप
by
Emran Khan
August 10, 2026
Rohit Sharma की धमाकेदार पारी पर फिदा हुईं Sonal Chauhan, बोलीं – “मुंबई चा राजा”
by
Vipin Mishra
May 9, 2026