֍:किसानों ने दी जानकारी§ֆ:इस क्षेत्र में चावल की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला चावल उगाया जाता है. वर्षा ऋतु की फसल के बाद खेत खाली पड़े रहते हैं. यदि गोसीखुर्द से पानी उपलब्ध हो तो दोहरी फसल यानी रबी सीजन की फसल उगाई जा सकती है. इससे किसानों को लाभ हो सकता है. नहर से पानी मिले बिना खेती करना असंभव है. इसलिए ब्रह्मपुरी तहसील के किसान भूख हड़ताल पर हैं. एक किसान ने कहा, हमारा आंदोलन जारी है ताकि ग्रीष्म काल के लिए गोसीखुर्द से पानी मिलना चाहिए. हमें आश्वासन दिया गया था कि जल्द पानी मिलने का इंतजाम किया जाएगा. इसीलिए हमने अपन फसल बोई, लेकिन प्रशासन पानी देने से इनकार कर रहा है. इसीलिए हम आमरण अनशन कर रहे हैं. हम पांच लोगों में से दो किसानों की तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. दो किसानों की हालत ज्यादा बिगड़ रही है. फिर भी हमारी मांग पूरी होने तक हम नहीं हटेंगे. §महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले केब्रम्हपुरी में करीब आसापस के 15 गांवों में पानी की किल्लत हो गई है. इसको लेकर अब किसानों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी है. प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किसानों ने गुरुवार को गोसीखुर्द नहर में उतरकर अनोखा आंदोलन किया. किसानों की मांग है कि ग्रीष्म ऋतु में गोसीखुर्द की नहर से पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि गर्मियों में भी फसल ली जा सके. गोसीखुर्द नहर से ग्रीष्म ऋतु के लिए पानी नहीं दिए जाने के कारण 15 गांवों के किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी शहर में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक बांध से पानी नहीं छोड़ा जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
15 गांव के किसानों ने शुरु की भूख हड़ताल, 7 दिनों से पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!
by
Fiza
November 13, 2026
खेत बचाओ अभियान: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान, मृदा संरक्षण पर दिया जोर
by
Emran Khan
November 11, 2026
Kashmir Saffron Crisis: कभी सोना उगलती थी धरती, अब केसर के खेतों में क्यों छाई वीरानी?
by
Fiza
November 7, 2026